संघ के निशाने पर बीजेपी, कांग्रेस बोली मंदिर हम ही बनाएंगे

अपना अलीगढ़ अपना एनसीआर

प्रयागराज: एक तरफ अदालत की तारीख और दूसरी तरफ साधु-संतो की तारीख, विश्व हिंदू परिषद की तारीख, बीजेपी की तारीख राममंदिर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तारीख और तारीखों के इस कैलेंडर में संघ के सह-सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने प्रयाग के प्रांगण में राममंदिर निर्माण की नई तारीख तय की है. सरकार पर तंज कसते हुए जोशी जी ने कहा है कि, ‘इतने सालों में क्या बदला है मेरे जैसे सामान्य आदमी को लगता है कि, अब राममंदिर 2025 तक बन पाएगा’.

पहले तल्खी फिर नरमी
2019 में राममंदिर की बात करने वाले भैया जी ने 2019 को भूलकर 2025 में मंदिर का मुहुर्त निकाल दिया. हालांकि, बाद में सफाई देते हुए भैया जी ने कहा कि, मेरा मतलब ये नहीं था. बल्कि मेरा मतलब था कि, अगर अब बनना शुरु होगा तो 2025 तक बन जायेगा.

भैया जी जोशी के बयान के मायने?
संघ प्रमुख के बाद सरकार्यवाह का पद संघ में बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस लिहाज से भैया जी जोशी संघ में दूसरे नंबर के ओहदे पर काबिज है. ऐसे में भैया जी जोशी के इस बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता. क्योंकि, इससे पहले जोशी जी ने बयान देते हुए कहा था कि, अब न्यायालय के फैसले का इंतजार करना मुश्किल है, अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते सरकार अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण का रास्ता निकाले. वहीं संघ के एक विचारक ने कहा कि, जिसको संदेश देना था उनकों संदेश जा चुका है.

हरीश रावत ने भरी हुंकार

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से राममंदिर को लेकर एकाएक बयान आ रहे हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बयान देते हुए कहा है कि, बीजेपी के पापी भगवान राम मंदिर नहीं बनाएंगे, मंदिर तो कांग्रेस ही बनाएगी. बता दें कि, कांग्रेस पार्टी में राममंदिर को लेकर बयानों का दौर चल रहा है, बीते दिनों ही अमेठी राजघराने के राजा और कांग्रेस परिवार के बेहद नजदीक रहे संजय सिंह ने कहा था कि, कांग्रेस ने ताला खुलवाया था मंदिर भी कांग्रेस ही बनाएगी. उनसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने कहा था कि, कांग्रेस सरकार में आई तभी मंदिर बनेगा.

संघ से रुख से बीजेपी में बेचैनी
नई तारीख की तकरीर में ये भैया जी का तंज था, सरकार के लिए तल्खी थी. अब इस तल्खी की तासीर जब बीजेपी के आंगन तक पहुंची तो बीजेपी खेमे में खलबली दिखाई दी. क्योंकि, कुंभ के जिस क्षेत्र से से भैया जी ने बयान दिया है वहां इस वक्त करोड़ों लोग जमा है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को धर्म संसद भी होनी है. ऐसे में बीजेपी कोई नाराजगी मोल लेना नहीं चाहती. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि, राममंदिर में कांग्रेस ने ही रोड़े अटकाए हैं.

एक नजर इधर भी…

उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!

गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

भारत के अलावा इस देश में भी है भगवान राम की अयोध्या…

 हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं की एंट्री क्यों है बैन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *