नई दिल्ली : इंडियन रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की ई-टिकटिंग वेबसाइट को अब करोड़ों यूजर्स एक्सेस नहीं कर पाएंगे. अगर आपके सिस्टम में भी अभी विंडोज एक्सपी (Windows XP) और विंडोज सर्वर 2003 (Windows Server 2003) है तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट को अपने सिस्टम पर रन नहीं कर पाएंगे. दरअसल इंडियन रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in को टीएलएस 1.2 पर माइग्रेट करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय वेबसाइट के सिक्योरिटी फीचर को मजबूत करने के लिए लिया गया है.
आपको बता दें कि विंडोज एक्सपी/ सर्वर 2003 वाले यूजर्स ऑपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के बाद वेबसाइट को एक्सेस कर पाएंगे. इससे पहले आईआरसीटीसी की तरफ से एक बयान भी आया था कि जो हवाई टिकट बुक करने के लिए इस प्लेटफॉर्म को यूज करेंगे उन्हें 50 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस मुफ्त में दिया जाएगा. इसके लिए आईआरसीटीसी यात्री से किसी तरह का शुल्क वसूल नहीं करेगी. इस बयान में यह भी बताया गया कि यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही उड़ान के यात्रियों के लिए है. इस बीमे में एक तरफा और वापसी दोनों यात्राओं को कवर किया जाएगा. इसका कोई प्रीमियम का खर्च ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा बल्कि इसका खर्च आईआरसीटीसी ही उठाया. इसके लिए एक प्राइवेट बीमा कंपनी से एग्रीमेंट किया गया है. बीमे का प्रीमियम आईआरसीटीसी की तरफ से पने कमीशन से ही दिया जाएगा.
आईआरसीटीसी रेल टिकट के साथ ही हवाई टिकट भी बुक करती है. मौजूदा समय में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करीब 6 हजार फ्लाइट टिकट और 50 लाख रेलवे टिकट रोजाना बुक किए जाते हैं. अभी आईआरसीटीसी से रेल टिकट बुक कराने पर यात्रियों को बीमा की सुविधा देती है. इसके लिए उसे 10 लाख रुपये तक के बीमा पर 49 पैसे ज्यादा देने होते हैं.
