1- दिल्ली: हिजाब मामले में बार एसोसिएशन ने CJI को पत्र लिखा, 5 जजों की बेंच पर सुनवाई के लिए CJI को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बड़ी बेंच सुनवाई करेगी।
2- दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पार्टी सांसद शशि थरूर ने प्रदेश के पार्टी नेताओं के दोहरे व्यवहार को लेकर इशारों-इशारों में नाराजगी जताई है। थरूर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष समेत बड़े नेता गायब रहते हैं। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के कैंपेन के दौरान यही नेता उनके साथ बैठते हैं।
3- दिल्ली: यूपी के नेताओं की गुजरात चुनाव में ड्यूटी, डीके लक्ष्मण की पोरबंदर द्वारका में ड्यूटी, स्वतंत्र देव सिंह की कच्छ में ड्यूटी लगाई गई, दयाशंकर सिंह की राजकोट में ड्यूटी लगी, जेपीएस राठौर की महिसागर में ड्यूटी लगाई गई, विजय पास तोमर की सोमनाथ में ड्यूटी लगी, लक्ष्मीकान्त वाजपेई की जूनागढ़ में ड्यूटी लगी ।
4- लखनऊ: सीएम योगी का ट्विटर पर जलवा कायम,ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा योगी जी नंबर वन,सीएम के कार्यों पर प्रशंसक कर रहे ट्वीट
5- लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के निर्देश दिए ,युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित की जाए,कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की जाए,जनहानि पर 4 लाख रुपए की मदद की जाए, जिनके घर क्षतिग्रस्त उन्हें 1.20 लाख की मदद ,दुधारू पशुओं के मरने पर 37500 रुपए मदद: CM
6- अंबेडकरनगर: DM सैमुअल पॉल एन का ग्रामीणों को ज्ञान,बाढ़ से परेशान ग्रामीणों को ज्ञान दे रहे DM,बाढ़ चौकी चला रहे हैं कोई स्वीगी, जोमाटो नहीं- DM,घर तक थोड़ी मदद पहुंचाएंगे हम- DM सैमुअल पॉल,सरकार कोई स्वीगी, जोमाटो नहीं चला रही- डीएम,गरीबों की मदद की बजाए हड़का रहे जिलाधिकारी,मुख्यमंत्री की मेहनत पर पानी फेरते हैं ऐसे अफसर,मदद की गुहार लेकर पहुंचे गरीबों से डीएम नाराज,गरीब पहले ही बाढ़ से परेशान ऊपर से DM का ज्ञान
7- नोएडा: बिसाहड़ा में चर्चित अखलाक लिंचिंग के मामले में कोर्ट ने संगीत सोम पर 800 रुपए का जुर्माना लगाया,लिंचिंग के बाद सोम ने गांव में भड़काऊ भाषण दिया था,कोर्ट ने 800 रुपए जुर्माने की संगीत सोम को सजा दी, ACJM-II कोर्ट ने पूर्व MLA संगीत सोम को सुनाई सजा,आईपीसी की धारा 188 के मुजरिम रहे हैं संगीत सोम ।
8- प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बहुचर्चित पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में FIR, शामिल पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर,दो थाने के पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर, सीबीसीआईडी को सौंपी गई मामले की जांच, पेश हुए एसएसपी झांसी ने अदालत को दी जानकारी ।
9- अलीगढ़: MLA राजकुमार सहयोगी ने करवा चौथ पर बेची चूड़ी, कॉस्मेटिक शॉप पर विधायक चूड़ियां बेचते नजर आए, विधायक ने कहा, खुद की वर्षों पुरानी चूड़ी की दुकान,राजनीति अपनी जगह, पेशा अपनी जगह- राजकुमार,दुकान पर कर्मचारियों का करते हैं सहयोग- राजकुमार, इगलास से भाजपा विधायक हैं राजकुमार सहयोगी।
10- अलीगढ़- 15 अक्टूबर को अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी,400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण,जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी,विकासकार्यों को लेकर अफसरों से मीटिंग करेंगे CM.
