लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश में सिविल पुलिस के 23,520 और पीएसी के 18000 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक और शैक्षिक डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है.
ये रही है कट ऑफ-
श्रेणी- कटआफ मार्क्स
सामान्य (अनारक्षित) – 225.03288
अन्य पिछड़ा वर्ग – 216.74240
अनुसूचित जाति – 187.99655
अनुसूचित जनजाति – 153.31172
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित- 60.00
भूतपूर्व सैनिक – 67.43382
महिला(केवल सिविल पुलिस)- 199.50
होमगार्ड्स – 60.00
जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती की ये परीक्षा दी है वो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैंअपना रिजल्ट-
1- रिजल्ट चेक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देखें।
4- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से सिपाहियों के 42 हजार पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर को एक पाली में व 26 अक्टूबर को दो पालियों में कराई गई थी. इसके लिए प्रदेश के 16 जिलों में 482 केंद्र बनाए थे. वहीं अपर सचिव भर्ती बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कुल पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अधिक अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया है. बोर्ड सचिव ने बताया कि सिविल पुलिस के 23,520 और पीएसी के 18000 पदों पर हो रही भर्तियों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 दिसंबर से शुरू हो जायेगा.
