मेरठ का ये स्टार हॉलीवुड एक्ट्रेस पर हुआ था फिदा, लव स्टोरी सुन आप भी कहेंगे सो क्यूट

अपना एनसीआर मनोरंजन/वायरल

मॉडल से अभिनेता बने और बिग बॉस-3 के विजेता रह चुके प्रवेश राणा आज अपना 38वां जन्मदिन माना रहा हैं. इन दिनों प्रवेश राणा मुंबई की चंकाचौंध से दूर हैं. बता दें कि साल 2008 में इन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जिता था. वहीं प्रवेश राणा की पत्नी भी अपनी बोल्डनेस को लेकर बहुत चार्चाओं में रहती हैं. तो आइए आपको बताते हैं इन दोनों जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

अभिनेता प्रवेश राणा ने अपनी गर्लफ्रेंड स्कारलेट विल्सन से 25 अगस्त 2016 को शादी की थी. इनकी पत्नी स्कारलेट हॉलीवुड मॉडल के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं. ये टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी नजर आ चुकी हैं. साथ ही ये ‘शंघाई’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में आइटम डांस करती भी नजर आ चुकी हैं.

इन दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. दोनों शादी के बाद लगभग एक साल तक लंदन में रहे थे, जिसके बाद दोनों ने दिल्ली या मुंबई सेटल होने का सोचा.

आपको बता दें कि साल 2008 में प्रवेश राणा ने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था. जिसके बाद वो टीवी शो ‘बिग बॉस 3’ के प्रतिभागी रहे. साथ ही ये ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जानकारी के लिए बता दें कि प्रवेश ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स से की थी.

प्रवेश राणा का जन्म 26 फरवरी 1983 में बड़ौत के एक जाट हिन्दू परिवार में हुआ था. इनके पिता एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं. इन्होंने अपनी पढ़ाई मेरठ के “सैंट मैरी एकेडेमी” से पूरी की, जिसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए ये दिल्ली चले गए और जहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजमस कॉलेज से अर्थशास्त्र में B. A. (ऑनर्स) पूरा किया.

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *