यूपी के हापुड़ में शूट हुई पीरियड्स पर आधारित इस शॉर्ट फिल्म को मिला “ऑस्कर”

मनोरंजन/वायरल

भारत के ग्रामीण क्षेत्र में पीरियड्स के समय महिलाओं के साथ होने वाली दिक्कतों और पैड की अनुपलब्धता को लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. वहीं ऑस्कर तक पहुंची शॉर्ट फिल्म “पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस” को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है. जिसका निर्देशन रायका जेहताबची ने किया और भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की ’सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने इस शॉर्ट फिल्म को प्रोड्यूस किया.

आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री को ‘ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस’ के छात्रों के साथ-साथ उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन के द्वारा शुरू किए गए ‘द पैड प्रोजेक्ट’ का भाग है. वहीं डायरेक्टर जेहताबची ने ऑस्कर पुरस्कार को स्वीकार करते हुए कहा कि “मैं इसलिए नहीं रो रही हूं कि मेरा माहवारी चल रहा या कुछ भी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि माहवारी को लेकर बनी कोई फिल्म ऑस्कर जीत सकती है।”

वहीं बर्टन ने ऑस्कर पुरस्कार को अपने स्कूल ( ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस) को समर्पित करते हुए कहा कि “इस परियोजना का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि लॉस एंजिलिस के मेरे विद्यार्थी और भारत के लोग बदलाव लाना चाहते थे। इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दिल्ली के बाहरी इलाके ‘हापुड़’ की है.”

साथ ही ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ की श्रेणी में मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को पहला फिल्म का पुरस्कार मिला है. जो मेक्सिको की पहली फिल्म है. वहीं ये फिल्म रिलीज होने के बाद से ही तारीफें बटोर रही थी. बता दें कि अल्फोंसो कुरों ऐसे पहले शख्स हैं, जिन्हें अपनी ही डारेक्शन में बनी फिल्म को लेकर सिनेमैटोग्राफी का आवॉर्ड मिला है. बता दें कि लोगों को भी इस ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फिल्म से काफी आशा थी. वहीं इस श्रेणी में ‘शॉपलिफ्टर्स (जापान)’, ‘कोल्ड वॉर (पोलैंड), ‘ नेवर अवे (जर्मनी)’, ‘केपरनौम (लेबनान)’ भी नामित थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *