लखनऊ: एक अरसे से खाली पड़े बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है. बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. अभी तक के राजनैतिक गुणा-गणित की पिच पर केशव प्रसाद मौर्य (KESHAV MAURAY) प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं. वही केशव मौर्य के एक ट्वीट ने कर राजनीतिक गलियारों में खलबली पैदा कर दी है।
‘सरकार’ छोड़ ‘संगठन’ संभालेंगे केशव!
दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य(KESHAV MAURAY) ने रविवार को एक ट्वीट कर राजनीतिक गलियारों में खलबली पैदा कर दी. मौर्य ने रविवार शाम पौने छह बजे ट्वीट कर लिखा कि…
“संगठन सरकार से बड़ा होता है”

इतना लिखने के बाद बाद मौर्य ने बाकायदा अपने ट्वीट को पिन भी कर दिया. अब उनके ट्विटर अकाउंट में सबसे ऊपर यही दिख रहा है. फिलहाल “सिक्स वर्ड स्टोरी” वाले केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट को राजनीतिक गलियारों में डिकोड किया जाने लगा है. फिलहाल चर्चा यही है कि बहुत जल्द केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं. अपना उत्तर प्रदेश के पुख्ता सूत्रों के मुताबिक भी केशव मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे बस उनके नाम की औपचारिक घोषणा ही बाकी है ।
मौर्य का बढ़ रहा है ‘कद’
दरअशल, बीते कुछ दिनों से पार्टी में मौर्य का कद और पद लगातार बढ़ रहा है. हाल के घटनाक्रमों के बाद से भी माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर पार्टी में पसंदीदा नेता बनकर उभर रहे हैं. 10 दिन पहले पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. बता दें कि पहले ये जिम्मेदारी स्वतंत्रदेव सिंह के पास थी. स्वतंत्रदेव ने पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद उनसे विधान परिषद के नेता सदन की जिम्मेदारी भी पार्टी ने वापस ले ली थी. कुछ दिन पहले मौर्य ने दिल्ली में पार्टी हाइकमान से भी मुलाकात की थी ।
