बीजेपी विधायक के तीखे तेवर, वायरल चिट्ठी में आरोपों का चिट्ठा

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/गाजियाबाद: लोनी (Loni) से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले को लेकर वो सुर्खियों में रहे थे. इस सिलसिले मेंरविवार को दिन में विधायक नंद किशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar)दिल्ली (Delhi) में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) से भी मिले थे. बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धिकारी के साथ हुए प्रकरण से नाराज थे. वहीं शाम होते होते विधायक नंद किशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar)का एक पत्र सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विधायक वायरल के पत्र में आरोप

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के बताए जा रहे इस पत्र में विधायक ने पार्टी के नेताओं पर पार्टी और खुद के खिलाफ षणयंत्र का आरोप लगाया है. इस पत्र में टिकट बेचने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए गए हैंं.

6 करोड़ रुपए में विधायनसभा टिकट का आरोप

इस पत्र में जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी और एक पूर्व चेयरमैन पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वहीं विधानसभा चुनाव में टिकट के नाम पर एख व्यक्ति से  6 करोड़ रुपए लेने की बात भी लिखी है. इसके अलावा टिकट ना मिलने पर जिलाध्यक्ष बनवाने और जिलाध्यक्ष न बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के आरोप भी लगाए हैं.

वायरल पत्र में अन्य आरोप

विधायक को हराने के लिए सत्यपाल चौधरी को बहकाने की बात लिखी गई है, सत्यपाल चौधरी को चुनाव प्रचार में पार्टी के ही लोगों ने रोकने की कोशिश की।

विधायक ने खुद की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए है

एक एसडीएम पर आरोप लगाए हैं

सरकार के कामकाज की शैली पर भी आरोप

विधायक ने खुद को जेल भेजने की मांग की

कई अफसरों पर भी भ्रष्टाचार का आऱोप लगाया

पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

विधायक नंद किशोर गुर्जर का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विधायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. गुर्जर के खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान में लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *