वरुण गांधी के ऑडियो वायरल, पार की शब्दों की हर मर्यादा, मंत्री अतुल गर्ग पर भी आरोप!

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: आखिर क्या हो गया है राजनेताओं की जुबान को  जो बात-बात पर बेलगाम हो जाती हैं. अब तो मदद मांगने पर भी शब्दों की सारी मर्यादाओं को तोड़ा जाने लगा है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के वायरल हो रहे हर ऑडियो में भाषा का तमाशा बनाया गया है. वहीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री का भी एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो मदद मांगने वाली एक लड़की से कह रहे हैं कि, मरना है तो मर जाओ, रोज लोग मरते हैं. हालांकि, अतुल गर्ग के ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है, बताया जा रहा है कि, ये उनकी नहीं उनके P.A की आवाज है.

वरुण बोले ‘बाप का नौकर नही’

दरअसल, पीलीभीत से एक शख्स ने सांसद वरुण गांधी को फोन करते हुए मदद मांगी थी, तब रात के 9.30 बजे थे बस इसी बात पर वरुण गांधी भड़ गए और कॉल करने वाले पर गालियों की बौछार कर दी. उन्होंने फोन करने वाले से जो कहा सुनिए…

 

लेकिन वरुण गांधी की ‘शालीनता’ का प्रदर्शन यहीं तक सीमित नहीं रहा. इस बार भाई कहना इतना बुरा लगा कि, पीड़ित शख्स को सुअर के पिल्ले जैसे शब्दों से सुशोभित कर दिया. पीड़ित ने जब भाई कहा तो वरुण बोले सुअर के पिल्ले में तेरा भाई नहीं हूं, एक के बाद एक वायरल हो रहे ऑडियो बम के बाद भी वरुण का लहजा नहीं बदला. तीसरे ऑडियो में तो बदतमीजी की डिक्शनरी से वरुण गांधी ऐसे-ऐसे शब्द लाए, जिसे सभ्य समाज में बेशर्मी कहा जाता है ।

अब चुनाव से पहले जिस जनता में नेताओं की जान बसती है, जीत के बाद उसी जनता से जी चुराने लगते हैं. वहीं स्वास्थ्य राजमंत्री अतुल गर्ग का भी एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पीड़ित की बहन ने मंत्री पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए हैं. मदद मांगने पर मंत्री जी कह रहे हैं कि, जाओ मर जाओ तमाम लोग रोज मरते हैं. हालांकि, इस ऑडियो पर मंत्री जी का कहना है कि, वो उनका नहीं उनके P.A का ऑडियो है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *