बुलंदशहर : तीन तलाक और हलाला पर महिलाओं के हक की लड़ाई का दावा करके ‘हीरो’ बनी डॉ. समीना को शोहरत और सुर्खियों के शौक ने ‘विलेन’ बना दिया.दरअसल, डॉ समीना ने 14 अक्टूबर को बुलंदशहर कोतवाली में अपने पति के खिलाफ एसिड अटैक का केस दर्ज कराया था. उनका आरोप था कि, उस दिन 11 बजे के करीब वो किसी से मिलने जा रही थी तभी उनके पति रियाजुद्दीन और आसिद नाम के एक शख्स ने उन पर तेजाब से हमला किया था.इस घटना के बाद बुलंदशहर से लेकर लखनऊ तक सियासी बवाल भी मचा था. डॉ. समीना ने तब अपनी सुरक्षा को लेकर बुलदशहर पुलिस प्रशासन पर भी तमाम सवाल खड़े किए थे.
वहीं मामले की जांच में जुटी बुलंदशहर पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लगा और एक्शन में आई पुलिस ने जब तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए पड़ताल की सारी पोल ही खुल गई. इस घटना के स्थान से संबंधित सीसीटीवी खंगाले गए तो एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया गया. एसपी सिटी प्रवीण रंजन के मुताबिक, समीना पर तेजाब से हमले के कोई लक्षण नहीं दिखे थे.और जब सीसीटीवी खंगाले गए तो सीसीटीवी में समीना ठीक हालत में जाती दिख रही है.उनके पीछे आए दो बाइक सवारों में भी एक वापस भी जाता दिखा है.
यह भी पढ़ें : एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय करने वाले वाले SI को सरकार देगी अवॉर्ड
पुलिस की मानें तो समीना ने दो पत्रकारों के साथ मिलकर एसिड अटैक ये झूठी कहानी रची थी. दोनों पत्रकारों और समीना के खिलाफ फर्जी साजिश के षणयंत्र का मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया है वहीं पोल खुलने के बाद समीना फरार हैं.
यह भी पढ़ें : नेता बनने के लिए जाना होगा इस ‘स्कूल’ और ये होगी पढ़ाई…
एसपी के मुताबिक, समीना ने संभल और बुलंदशहर में भी दो फर्जी मामले दर्ज कराए हैं पुसिस उन दोनों मामलों की जांच में भी जुट गई है. समीना की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगी हुई है. बता दें कि, हालाला, बहुविवाह और तीन तलाक को लेकर समीना ने कुछ दिन पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली तक पदयात्रा का ऐलान किया था.
