Uttar Pradesh Election: चुनावी रण में नहीं उतरेंगी मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा, लेकिन..

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Uttar Pradesh Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी के साथ सभी राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए है. जहां सत्तासीन भाजपा में उम्मीदवारों के लिए विधायकों की लिस्ट जारी होने लगी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपने चुनावी पत्ते धीरे-धीरे खोल रहे हैं. वहीं कई दिनों से खामोश बैठी बहुजन समाज पार्टी भी सामने आने लगी है.

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पार्टी के प्रचार प्रसार के दौरान बसपा की चुनावी योजना को मीडिया से साझा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं मैं भी विधानसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरूंगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

अपने बयान में बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा के पास 400 प्रत्याशी भी नहीं है ऐसे में जब समाजवादी पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं होंगे तो वह 400 सीटों पर कैसे जीत हासिल करेगी. सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ना तो सपा की सरकार बनेगी ना ही भाजपा की उत्तर प्रदेश में सिर्फ बसपा की सरकार बनने जा रही है. जो अकेले ही प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है. इस बार बसपा की जीत तय है बसपा के नेता कार्यकर्ता बेहद सक्रिय होकर जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए हैं. बसपा महासचिव ने आगे कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सभी 5 राज्यों में चुनावी अभियान की अगुवाई करेंगी.

ये भी पढ़ेंः- 

Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

चुनाव से पहले बढ़ाई गई चुनावी खर्च सीमा, जानिए कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *