सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से हटाया ‘बीजेपी’ शब्द,  लखीमपुर से जुड़ा है मामला

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीटर अअकाउंट से ‘बीजेपी’ शब्द हटा दिया है. जिसके बाद से ही इसके कई राजनीतिक मायने निकलने शुरू हो गए हैं. वरुण गांधी ने सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखीमपुर खीरी मामले को लेकर पत्र लिखा था.

Read More

Lakhimpur Kheri Violence: मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख रुपए मुआवजा

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से 45-45 लाख रुपए का मुआवजा और किसान बीमा से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पूरे मामले की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच भी की जाएगी.

Read More

Lakhimpur Kheri Violence LIVE Updates: लखीमपुर में धारा 144 लागू, बिना इजाजत नहीं होगी धरना प्रदर्शन करने की इजाजत

अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है. उधर लखीमपुर जिला प्रशासन और किसानों के बीच बैठकों का दौर जारी है. किसानों की मांग है कि अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाया जाए. उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तार किया जाए. इसके अलावा मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

Read More

Lakhimpur LIVE Updates: पैदल घर से निकलीं प्रियंका गांधी, पुलिस से झड़प के बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हो गई. लमीखपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था. हालांकि, बाद में वह लखीमपुर रवाना हो गईं.

Read More

अखिलेश, शिवपाल, सतीश मिश्रा, चंद्रशेखर, भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चन्नी जाएंगे लखीमपुर

लखनऊ/लखीमपुर: 8 लोगों की मौत से लहूलुहान लखीमपुर पर सियासी मरहम लगाने की कवायद भी तेज हो गई है. कांग्रेस महासचिव जहां एख दिन पहले ही लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर के लिए निकल रही हैं. वहीं विपक्ष के बाकी दिग्गज भी कल लखीमपुर में ही दिन निकालेंगे. विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने कल लखीमपुर पहुंचने […]

Read More

लखीमपुर खीरी हिंसा: कल देश भर में जिलाधिकारियों के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे किसान

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे से पहले रविवार को किसान आंदोलन स्थल पर हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें किसान और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, दोनों शामिल हैं. सिंह ने कहा,‘‘ रविवार की घटना पर विरोध जताने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देशभर में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.’’

Read More

Farmers Death: कल प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जाएंगे लखीमपुर खीरी, जानें अब तक की बड़ी बातें

Lakhimpur Kheri Ruckus, Lakhimpur Kheri Kisan Protest, CM Yogi Adityanath, Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav, Lucknow News, Farmer Death, MP Ajay Mishra Teni, Farmers Movement,लखीमपुर खीरी

Read More

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में बवाल, बेकाबू कार ने किसानों को कुचला

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के गांव के दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम को रिसीव करने आ रहे भाजपा नेता के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ विरोध करने के दौरान किसानों की भिड़ंत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने किसानों को कुचलने वाली दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

Read More

UP Elections 2022: काशी से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी

अपने पांच दिवसीय दौरे के बाद प्रियंका गांधी 9 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कर सकती हैं. खबरों की मानें तो लगभग 12000 किलोमीटर की यात्रा कांग्रेस करने जा रही है. प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए लोगों से संवाद की भी कोशिश रहेगी.

Read More

Gorakhpur Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान

एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर रामगढ़ताल थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था. जबकि मुख्यमंत्री अनुकंपा कोष से मृतक व्यापारी की पत्नी को 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भी दिया गया है. वहीं मृतक व्यापारी मनोज गुप्ता का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

Read More