बरेली: पूरे देश में दिवाली की तैयारियां चल रही है.घर-बाजार हर जगह गुलजार हैं. शिक्षण संस्थानों में भी दिवाली पर को लेकर खूब उत्साह है. वहीं हर साल की तरह इस साल भी AHM ग्रुप की ओर से दीवाली के अवसर पर कई सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. जिनमें मेहंदी, दीया डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।
प्रतिभाओं को पुरस्कार

प्रबन्धक श्री अनीस अंसारी ने बच्चों को दीपों के पर्व दीपावली की महत्वता पर विस्तार से बताया. वाइस प्रिंसिपल ज़ैनब फ़ातिमा, कार्यालय अधीक्षक मुस्तक़ीम, श्री रामबाबू और सुमंत सागर सहित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया.वाइस प्रिंसिपल ज़ैनब फ़ातिमा जी ने भी रोशनी के इस त्योहार के मद्दे नज़र विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत कर पुरातात्विक परम्परा मिट्टी के दीये को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किये।
कौन-कौन रहे मौजूद

इस अवसर पर विशेष तौर पर शिक्षकगढ़ श्रीमती उषा पांडेय, अनुराधा, भावना धौंडियाल, माहिरा फ़ारुख, रिचा अरोरा, शीतल, सबा आफ़रीन, रिची, रंजीत सागर, उवैस रज़ा अंसारी, नसीम खान, आदि की गरिमामय उपस्थिति रही
उत्तर प्रदेश की तमाम खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए जुड़ें हमारे साथ ।
FB PAGE LIKE करें- https://www.facebook.com/officialapnauttarpradesh
YouTube पर करें SUBSCRIBE- https://www.youtube.com/c/ApnaUttarpradesh
