नई दिल्ली. दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाने के बावजूद राजधानी दिल्ली और एनसीआर में जमकर आतिशबाजी की हुई. आतिशबाजी का नतीजा ये हुआ कि दिल्ली की हवा पहले भी बदत्तर स्थिति में आ गई है. आज सुबह से हवा की क्वालिटी इतनी खराब है कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. कई इलाकों में लोगों ने आंखों में जलन और पानी आने की शिकायत भी मिली है. विशेषज्ञों का कहना है कि एयर क्वालिटी खराब होने कारण लोगों को आंखों की समस्या हो रही है.
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स का 999 का आंकड़ा पार हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगभग 1 महीने पहले ही रोक लगा दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं माने जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के साथ ही हरियाणा में भी पटाखों पर प्रतिबंध था.
दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 के पार हो चुका है. दिल्ली के सबसे रिहायशी इलाके माने जाने वाला इंडिया गेट, जवाहरलाल नेहरू, श्रीनिवासपुरी, नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 का आंकड़ा तो चुका है.
