Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में दिवाली के बाद राहत, 100 रुपये से भी कम हुआ दाम

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. केंद्र के इस निर्णय के बाद राज्य सरकारों ने भी ईंधन पर वैट कम करके दोहरा अपने नागरिकों को राहत दी है. राज्यों के वैट कम करने के चलते अब देश के 17 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए है. ताजा अपडेट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल  94.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

घर बैठे पाएं पेट्रोल और डीजल के दाम

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा.


 

इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *