अलीगढ़: तहसील इगलास के गांव हस्तपुर में एक शख्स ने पथवारी मूर्ति को तोड़ दिया. ये मूर्ति गांव के बाहर बनी हुई थी. जिसे एक व्यक्ति ने डंडा मारकर तोड़ दिया है. मूर्ति तोड़े जाने के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. हालांकि पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवा दी है.
शराब के नसे में डंडा मारकर तोड़ दी प्रतिमा
बताया जा रहा है कि, गांव का ही रहने वाला बादाम सिंह शराब का आदी है. आरोप है कि वह नशे में गांव में घूम रहा था और घूमते-घूमते पथवारी मंदिर जा पहुंचा. शराब के नसे में डूबा हुआ बादाम सिंह. अपने होश खो बैठा और नशे में ही डंडा मारकर प्रतिमा तोड़ दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया. ग्रामीणों का गुस्सा देख आरोपि भाग खड़ा हुआ सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई और आरोपी को ढूंढ कर कोतवाली ले आई.
क्षतिग्रस्त प्रतिमा की हो रही मरम्मत
पुलिस ने बताया है कि आरोपि ने नशे में प्रतिमा को डंडा मारकर तोड़ा है. लेकिन उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है. हालांकि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की ग्रामीणों की मदद से मरम्मत कराई जा रही है.
