नई दिल्ली : अक्सर जब लोग दुबले पतले होते हैं तो उन्हें सेहतमंद रहने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं. कुछ लोग कहते हैं दिमाग तेज करना है तो बादाम खाओ, बॉडी बनानी है तो पिस्ता या भीगी हुई किशमिश खाओ. ड्रायफ्रूट्स को लेकर आपने कई सारी बातें सुनी होंगी और फोलो भी किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मेवों का ज्योतिष दृष्टि से एक गहरा महत्व है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इन्हें सुबह खाने से दिन शुभ और सफलतादायक होता है. आइए जानते हैं किस दिन कौन सा ड्राईफ्रूट खाया जाए, जिससे आपका दिन शुभ हो जाए.
सोमवार- 4 काजू
मंगलवार- 7 किशमिश
बुधवार- 5 पिस्ता और 1 बादाम
गुरुवार- 3 धागे केसर के
शुक्रवार – 5 मिश्री दाने और खोपरा
शनिवार – 3 अंजीर
रविवार – 5 अखरोट
