शुक्रवार को इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन संपत्ति में होगा लाभ

अपना एनसीआर लाइफस्टाइल/हेल्थ

आज शुक्रवार को धन की देवी लक्ष्मी का दिन है. आज के दिन उनकी पूजा करने से सभी काम पूरे हो जाते हैं. शुक्रवार को उन्हें खुश करने से सुख की प्राप्ती होती है. माता लक्ष्मी की पूरी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. मां लक्ष्मी की पूजा से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. मां लक्ष्मी की पूजा करने की हिन्दू शास्त्रों में कुछ विशेष विधियां बताई गई हैं. जिनसे माता लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की आराधना करना बहुत ही फलदायक होता है.

शुक्रवार को सूर्योदय से पहले उठकर माता लक्ष्मी की पूजा करें.

घर में लक्ष्मी जी की मूर्ती के सामने घी का दीपक जलाएं. जिसके बाद 108 बार “ॐ श्रीं श्रीये नम:” लक्ष्मी मंत्र का जाप करें. ये मंत्र पूरी आस्था के साथ और ध्यान को साथ करें.

मां लक्ष्मी के मंत्र के पूरे हो जाने के बाद उन्हें खीर और मिश्री का भोग लगाए.

दीपक जलाने के लिए गाय के घी का और रुई की बाती की जगह पर लाल रंग के सूती धागे का इस्तेमाल करें. साथ ही घी में थोड़ी सी केसर भी मिलाना चाहिए.

शास्त्रीय विधि के अनुसार शुक्रवार की शाम को घर के उत्तरी-पूर्वी कोने में देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए एक दीपक जलाएं.

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए गरीबों को दान करें और भोजन खिलाएं. इससे वह प्रसन्न हो जाती हैं.

इस दिन गरीब व्यक्ति को सफेद कंग की वस्तु भी दान कर सकती हैं.

इसके अलावा आपको अपने घर की तिजोरी में एक पीले रंग की पोटली रखनी है. उस पोटली में पांच पीली कौड़ी, एक चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर रखकर बांध दें. शुकवार को ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा रहती है. साथ ही धन की समस्या भी दूर हो जाती है.

आज पेश होने वाले इस बजट से आसार हैं कि आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है. इसकी मौजूदा सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 या 5 लाख रुपए की जा सकती है. इसके अलावा किसानों के लिए विशेष पैकेज समेत कई और लोक-लुभावन घोषणाएं होने के भी आसार हैं.

यह भी पढ़ें : कहीं, आपके ब्लड बैंक में भी तो सप्लाई नहीं हो रहा सलाइन वॉटर वाला खून?

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

लोकसभा चुनाव 2019: सपा कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह ने दिए टिप्स, कहा…

छात्रों पर मेहरबान योगी सरकार, वजीफा में टूटा ये रिकॉर्ड !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *