बुलंदशहर : 2019 की शुरुआत होते ही लोकसभा चुनावों की तैयारी में सभी राजनैतिक पार्टियां तैयार हो गई हैं. अगर राजनैतिक पार्टियां तैयार हैं, तो देश की जनता भी तैयार है. जनता 5 साल पहले किए गए वादों के पूरा न होने पर हल्लाबोल किया है. बुलंदशहर लोकसभा में ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद पर विकास कार्य न का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है.
ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर
बुलंदशहर में ग्रामीणों में कई सारे ऐसे पोस्टर लगाए हैं, जिसमें गांव में नेताओं के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. ग्रामीण का कहना है कि वोट मांगने वाले नेताओं के साथ बदतमीजी की जाएगी. बता दें कि पांच हजार की आबादी काहिरा गांव के लोग बीजेपी समर्थित माने जाते हैं, लेकिन ग्रामीण अपने सांसद भोला सिंह पर ही पिछले पांच साल से कोई विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगा है.

सड़कों का है बुरा हाल
दरअसल, बुलंदशहर के तमाम गांवों की सड़कें कीचड़ और बदहाली से जूझ रही हैं. सड़कों पर कीचड़ और रोड़ी कंकड़ के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले कई बार उन्होंने सड़कें बनवाने के लिए सांसद और मंत्रियों से मांग की है, लेकिन हर कोई उनकी बातों को नकारता हुआ नजर आया. एक ग्रामीण ने कहा कि सांसद और मंत्रियों से विकास ने नाम पर सदैव उन्हें आश्वासन ही मिला है.
