OMG! जूतें नहीं पहचान पाए स्कूल के टीचर्स, 4 हजार लड़कों को बांट दिए लड़कियों के जूते

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की लापरवाही किसी से छुपी हुई नहीं है, लेकिन टीचर्स लड़कें और लड़कियों के जूतों में फर्क भूल जाएंगे, इसकी कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है, पर बाराबंकी जिले के परिषदीय स्कूल में ऐसा देखने को मिला है. यहां स्कूल में लड़कों के लिए लड़कियों के जूते प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा भिजवा दिए गए. और तो और शिक्षकों ने इसे बंटवा भी दिया.

सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में मिले जूते जब लड़कों ने पहने तो पता चला कि वह तो लड़कियों के जूते हैं. जब इस बारे में स्कूलों से शिकायत मिली तो बीईओ ने बीएसए को जानकारी दी और बच्चों से जूते वापस लिये गये. अकेले सिरौलीगौसपुर ब्लाक क्षेत्र में स्कूलों से चार हजार जूतों की वापसी कराई जा रही है.

खंड शिक्षा अधिकारी ने कही यह बात
वहीं इस मामले में सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की बीईओ शालिनी गुप्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब चार हजार लड़कों को जूते इसलिए नहीं मिल सके क्योंकि उनकी जगह पर लड़कियों के जूते आ गए. इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताया गया है और लड़कियों के जूते वापस करके लड़कों के जूते मंगवाने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *