पीएम मोदी ने किया सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान, राहुल-अखिलेश ने कही ये बड़ी बात

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने एक ट्वीट करके सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हंगामा मचा दिया है. पीएम मोदी (PM NARENDRA MODI) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, मैं सोशल मीडिया छोड़ने की छोड़ रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘मैं सोच रहा हूं कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के अपने सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ दूं. आप सभी को इसकी जानकारी देता रहूंगा.’

पीएम के इतने फॉलोवर हैं


दरअसल, पीएम मोदी (PM NARENDRA MODI) के ट्वीटर पर 5 करोड़ 33 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वहीं फेसबुक पर पीएम मोदी (PM NARENDRA MODI) के 4 करोड़ 47 लाख फॉलोवर्स हैं इसके अलावा इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया . राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने लिखा, ‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट नहीं’

राहुल गांधी ने किया व्यंग


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) ने व्यंग कसते हुए कहा है कि, ‘घृणा छोड़िए सोशल मीडिया अकाउंट नहीं’

अखिलेश यादव ने भी किया तंज


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने पीएम के इस ऐलान पर कहा कि, ‘ सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात… छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब… जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार… कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *