नई दिल्ली : हाईकोर्ट ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स ने बुधवार को हैदराबाद खजाने पर एक महत्वपूर्ण फैसला भारत के पक्ष में सुनाया है. यूके कोर्ट ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया. जिसके बाद अब भारत को 306 करोड़ रुपये मिलेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच ब्रिटेन के एक बैंक में जमा निजाम हैदराबाद के खजाने यानि 3 अरब से ज्यादा रुपये को लेकर चली आ रही दशकों पुरानी लड़ाई पर यूके कोर्ट ने फैसला सुनाया है.
क्या है कहानी 306 करोड़ रुपए की ?
देश के विभाजन के बाद निजाम हैदराबाद ने लंदन स्थित नेटवेस्ट बैंक में 1,007,940 पौंड यानि करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपये जमा कराए थे जो अब बढ़कर 35 मिलियन पौंड यानि करीब 3 अरब 8 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुका है. इस भारी भरकम रकम पर दोनों ही देश अपना हक जता रहे थे. मगर अब भारत की जीत के बाद ये मोटी रकम भारत के हिस्से आ गई है
