सीबीआई विवाद के बाद दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं अखिलेश यादव, खुद किया खुलासा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्तमान में सीबीआई में चल रहे विवाद पर मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस दिन से सीबीआई में झगड़ा हुआ मेरी डाइट बढ़ गई है. मैं दो रोटी ज्यादा खा रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं तो इस झगड़े का आनंद ले रहा हूं और इससे बहुत खुश हूं.

भ्रष्टाचार में लिप्त है योगी सरकार
अखिलेश यादव आज (शुक्रवार को) लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र व राज्य की योगी सरकार को पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त बताया.

यह भी पढ़ें : चाचा शिवपाल पर अखिलेश यादव, कहा- सेक्युलर से नहीं सिर्फ बीजेपी से है मुकाबला

संस्थानों के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार-अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि आज संस्थानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है सीबीआई विवाद इसी का नतीजा है. भाजपा सीबीआई को बर्बाद कर देना चाहती है, जैसे कि पहले इन लोगों ने बैंकों को बर्बाद कर दिया. सीबीआई में झगड़ा देश के लिए बहुत खतरनाक है. इस समय देश के कई संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि हम भी पहले सीबीआई क्लब में थे. हमारी भी जांच हो रही थी लेकिन हम साफ सुथरे निकल आए. हमें भी सीबीआई से डराया गया.

ये भी पढ़े: इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

अखिलेश ने कहा कि इस समय की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार का सारा ध्यान भ्रष्टाचार और दूसरों के काम को अपना बताने पर है. ये शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर का जो काम हो रहा था वो रोक दिया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *