पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं पर अब तक खर्च किए इतने करोड़, यहां देखिए पूरा हिसाब

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : देश में बीजेपी की सरकार आते ही पीएम मोदी ने विदेश यात्रा के जरिये कई देशों का दौरा किया. बीते साढ़े 4 साल में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर सरकार ने कितने खर्च किए ये एक चर्चा का विषय है. वहीं इस बारे में एक रिपोर्ट के द्वारा कई खुलासे हुए हैं जिसमें विदेश मंत्रालय की तरफ से भी इस बारे में कहा गया.

जारी रिपोर्ट के मुताबिक करीब 280 मिलियन डॉलर यानी 2 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया है. साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 84 बार विदेश यात्रा की.

यहां हुई सबसे ज्यादा खर्च

जितनी बार भी प्रधानमंत्री ने विदेश यात्रा की उसमें कहां सबसे ज्यादा खर्च हुआ यह एक बड़ा सवाल है. दरअसल, यात्राओं में सबसे ज्यादा खर्च एयर इंडिया वन के रखरखाव और सुरक्षित हॉटलाइन को स्थापित करने में किया गया. साथ ही जो पैसा खर्च किया गया उसमें अन्य सभी खर्चे शामिल हैं. ये खर्च सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया है.

कहां से शुरू हुई 2014 में पीएम की यात्रा

मई 2014 में पीएम पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले जापान गए. जहां उन्होंने पीएम शिंजो अबे से मुलाकात की थी. इसके अलावा वो कई बार अमेरिका भी गए और राष्ट्रपति डोनाल्ड से कई बार मुलाकात कर चुके हैं. वहीं पीएम ने चीन की यात्रा भी की और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले.

जुलाई 2017 तक कहां-कहां गए पीएम

जुलाई 2017 तक मोदी की यात्रा के आंकड़े पर गौर करें तो मोदी ने 6 महाद्वीपों पर 31 विदेशी यात्राएं की. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के संयुक्त असेंबली में भाग लेने के लिए पीएम अमेरिका गए. इसके अलावा 49 देश की यात्रा की. पीएम ने इस दौरान एशियाई देशों का दौरा किया. पहले उन्होंने अपने पड़ोसी देश की यात्राएं की और फिर दक्षिण पूर्व देशों के दौरे पर गए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *