‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे से गूंजा AMU कैंपस

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रों का चल रहा धरना स्थल रूकने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर सोमवार,18 फरवरी की रात को हम लेकर रहेंगे आजादी के नारें गूंज उठे. जिसे देखकर मनों ऐसा लग रहा था कि जैसे मई-2018 में जिन्ना आंदोलन के समय माहौल बना हुआ था. उस वक्त भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र बाब-ए-सैय्यद गेट पर इस तरह की नारेबाजी करते दिखे थे. वहीं इस बार भी ये आंदोलन दुबारा होता नजर आ रहा है.

आपको बता दें कि इस बार 12 फरवरी से बाब-ए-सैय्यद गेट पर छात्रों द्वारा धरना जारी है. जिसके चलते इस धरने को समाप्त करने के लिए सोमवार, 18 फरवरी को पुलिस-प्रशासन, एएमयू इंतजामिया और छात्रों के बीच बैठकों का दौर चला. जहां एक ओर AMU परिसर में बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर बाब-ए-सैय्यद गेट पर तुम्हें देनी होगी आजादी, लेकर रहेंगे आजादी, लड़कर लेंगे जीने-मरने की आजादी, बीजेपी से भी, आरएसएस से भी, योगी से भी आजादी के नारे लगने शुरू हो गए. जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

यह भी पढ़ें : सेना और सरकार इन विकल्पों के जरिए ले सकती है शहादत का बदला

AMU छात्रों के नारे का जवाब कुछ ऐसा दिया गया था
आपको बता दें कि मई 2018 जिन्ना आंदोलन के वक्त हिन्दूवादी और छात्र संगठनों के बीच लेकर रहेंगे आजादी के नारों का जबाव नारे लगाकर ही दिया गया था. उस दौरान नारे लगे थे कि “हम देकर रहेंगे आजादी”, “अजमल-कसाब को दी थी आजादी”, “अब और को भी देंगे आजादी”.

फिर से विवादों में AMU, बैनर पर छपे भारत के ऐसे नक्शे जिनमें कश्मीर नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *