आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 100 फीट के तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

अन्य जिले अपना एटा-कासगंज होमपेज स्लाइडर

कासगंज: देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव की धूम इन दिनों देश भर में देखने को मिल रही है. इसी के तहत कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा आज़ादी के तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ नगर के कई विद्यालयों के सैकड़ों छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा नगर के हर नारायण इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर हनुमानगढ़ी चौराहे से होते हुए टीन बाजार, मैन बाजार होते हुए राजा राम चौराहे से सर्राफा बाजार होते हुए स्टेट बैंक रोड व थाना रोड से होकर हर नारायण इंटर कॉलेज पर समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में 1000 फीट का तिरंगा

दरअसल,सकासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ 100 फीट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली.  तिरंगा यात्रा के दौरान सभी छात्र छात्राओं ने 100 फीट के तिरंगे को अपने अपने हाथों में लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकली जिससे नगर का वातावरण भारत माता की जय के साथ गुंजायमान हो गया।

ये लोग हुए शामिल…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वरुण प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इनमें श्री अशोक चौहान, भारत गुप्ता, ध्रुव महाजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक श्री अमित गुप्ता, प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी, प्रांत सह कार्यालय प्रमुख श्री प्रशांत यादव, विभाग सह संयोजक श्री अभिनव तोमर, विभाग संगठन मंत्री श्री हर्षित पाराशर जी, जिला संयोजक राहुल वर्मा, जिला सह संयोजक श्री कुश गुप्ता, जिला SFD संयोजक आशुतोष चतुर्वेदी, तहसील सह संयोजक श्री शिवम यादव व नगर के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता नगर मंत्री श्री रजत मोहन, ललित शाक्य जी, अमन शाक्य, अनुराग वर्मा, समर्थ, सूर्या, रणजीत तोमर, सत्यम बघेल, चेतन, प्रशांत गुप्ता, प्रियांशु वार्ष्णेय आदि टीम व विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं व प्रशासनिक बल उपस्थित रहा।

 

कासगंज से फहीम अख्तर की रिपोर्ट- ‘अपना उत्तर प्रदेश’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *