ग्रहों की बदलती चाल का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि हम रोजाना जो व्यवहार और काम करते हैं वह सब ग्रहों की चाल पर ही निर्भर करता है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आज से बुध वृश्चिक राशि में वक्री से मार्गी हो रहा है जो 5 मार्च तक मार्गी ही रहेगा. बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना कई राशियों के लिए हानिकारक हो सकता है तो कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद भी है, तो कैसा रहेगा आपका दिन, देखिए आज के राशिफल में.

मेष- व्यापारी साथी सहयोग प्रदान करेंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार. समय बहुत उत्तम है, सफलता मिलेगी कामकाज में आप उत्साहित रहेंगे. गाड़ी खरीदने के लिए समय अच्छा है. जरूरतमंद की मदद करें.संचित धन का उपयोग बुद्धिमानी से करें.

वृषभ- अच्छे और खास लोगों से संपर्क हो सकता है. अध्यात्म में रुझान रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में साख बढ़ेगी. आप सफल और सम्मानित हो सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दे.बिना मांगे अपनी राय देने से बचें. पिता के साथ गंभीर विषय पर बहस न करें.

मिथुन- वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. व्यापार फायदे के साथ उन्नाति के अवसर हैं. घर का माहौल बढ़िया रहेगा. इच्छित यात्रा हो सकती है.शिक्षा स्थल पर विवाद न करें. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. विदेश जाने से पहले 10 बार सोचें.

कर्क- दोस्त व सहयोगी धोखा दे सकता है. आर्थिक रुकावट आपको बुरी तरह उलझा सकती है. माता-पिता का सम्मान करें. सेहत का ख्याल रखें. झूठी उम्मीदों के सहारे ना रहें. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से खुशी होगी. अच्छे कार्य की शुरुआत बुजुर्गों के आशीर्वाद जरूर लें.

सिंह- मित्र साथ देंगे. लंबी यात्राओं की संभावना है. जो लाभकारी रहेगी. मन प्रसन्ना रहेगा. आपकी योजनाएं एवं कामनाएं पूरी होने का समय है. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार की सलाह लें. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें, नहीं तो मन शांत नहीं रहेगा.

कन्या- समय अच्छा है, सब तरफ से अच्छी खबरें मिलेगी. प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है. व्यापार को बढ़ाने के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेने बचें. आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होगी.

तुला- समय खराब हो सकता है. तनाव की आशंका है. स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें आर्थिक संकट बढ़ने के संकेत.अपने व्यवहार और आचरण में परिवर्तन लाएं. कार्यस्थल पर सब आप से प्रभावित होंगे. बॉस से न भिड़ें, सम्मान में कमी आएगी.

वृश्चिक- मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नाता. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. जमीन जायदाद के सौदे हो सकते हैं. आय बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर पूजा पाठ करने से मन शांत होगा. कोई बड़ा उपकण खरीद सकते हैं.

धनु- तनाव और गुस्से से बचें. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. बचत करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. घर-परिवार में आपका विश्वास बढ़ेगा. धार्मिक प्रसंग हो सकता है. अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर निकलें. अपनी भूल सुधारने का अच्छा मौका है.

मकर- स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहें. सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. आज आप काफी व्यस्त रहेंगे. स्वभाव में ताजगी बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. लोग आपसे प्रभाविक होंगे. समय रहते अपने काम पूरे कर लें नहीं पछताना पड़ सकता है.

कुंभ- मन खुश रहेगा. दोस्तों व रिश्तेदारों की वजह से लाभ मिलेगा. साझेदार अच्छे से साथ निभाएंगे. परिवार के लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे. आलसी रवैया आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है. दूसरे के मामले में न पड़ें आपका ही नुकसान होगा.

मीन- मन शांत रहेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. आपका मन जाग्रत होकर स्थितियों को अनुकूल कर देगा. इस समय आप सही फैसले ले पाएंगे. जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा होगा. किसी की देखा-देखी न करें, नुकसान होगा.
