मेनका गांधी की फिस्ली ज़ुबान, संजय गांधी को बताया इंदिरा गांधी का इकलौता बेटा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी की जुबान फिसल गई है और उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसको सुनने के बाद शायद आप भी दंभ रह जाएंगे. दरअसल, सोमवार को सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कैम्पेन के दौरान उन्होंने अपने पति संजय गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का इकलौता बेटा बताया. हालांकि फौरन ही उन्हें समझ आ गई के उनसे चूक हुई है और उन्होंने फौरन सारी कहा. लेकिन फिर कहा कि एक बेटे थे.

पुराने घोषणापत्र के वो वादे जो मोदी सरकार नहीं कर पाई पूरे

मेरे पति ने सांसद बनने के लिए सुल्तानपुर को चुना
सोमवार को अपने कैम्पेन के दसवें दिन बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेवतरी गांव में थी. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले आपको अपने बारे में बता दूं. मेरा नाम मेनका संजय गांधी है. मैं आई थी जब मैं एक नई नवेली दुल्हन थी. अपने पति के साथ संजय गांधी जी, इंदिरा जी के इकलौते बेटे, सारी इकलौते बेटे नहीं. एक बेटे थे उन्होंने जब चुना सांसद बनने के लिए तो पूरे देश में सुल्तानपुर को चुना.

परेशान है देश का हर मुसलमान, नरेंद्र मोदी ने खराब किया देश का माहौल : आजम खान

सुल्तानपुर मे जोड़े भावनात्मक रिश्ते
सुल्तानपुर से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए मेनका ने कहा कि मै मां हूं आप सबकी, चाहे आप की उम्र कुछ भी हो, आपका धर्म कुछ भी हो. कोई मेनका गांधी की जिंदगी बदल नहीं सकता. मेरी जिंदगी सेवा मे ही डूबी है, और सेवा मे ही डूबी रहेगी. मै रोज के रोज लोगों के लिए काम करती हूं. मै मंत्री हूं संतरी हूं ये मुझे परवाह नहीं. मेरी ताकत मेनका गांधी की ताकत है. आप मेरी जिंदगी न बदले आप बदले अपनी जिंदगी.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्वत की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *