लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में अब 6 से 7 महीने का ही समय बचा हुआ है. जैसे-जैसे चुनाव का पारा चढ़ रहा है राजनेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है. पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अल जिन्ना के बाद अब सियासत में चंद्रगुप्त मौर्य (Chandragupt Maurya) की एंट्री हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहासकारों को दोषी बताते हुए कहा कि उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया बल्कि उनसे हारने वाले सिकंदर को महान बता दिया. योगी के इस बयान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin owaisi) ने पलटवार किया है. योगी के बयान के बाद ओवैसी ने हिंदुत्व को फर्जी इतिहास की फैक्ट्री करार दिया है.
योगी के बयान के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है. चंद्रगुप्त और एलेक्जेंडर तो कभी लड़े ही नहीं थे. उनके बीच कोई जंग नहीं थी. ‘किसी का यह कहना ही बताता है कि हमें अच्छे एजुकेशन सिस्टम की जरूरत क्यों है. अच्छे स्कूलों के अभाव में बाबा लोग अपने मन से कुछ भी तथ्य बना देते हैं और परोस देते हैं. बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और ये उनके बयानों में दिखता है.’
ये भी पढ़ेंः- गारंटी है! ये ऑडियो सुन आप भी करेंगे बीजेपी विधायक की तारीफ
दरअसल, लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘इतिहास को कैसे तोड़ा-मरोड़ा जाता है. हमारा इतिहास चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं मानता. महान किसे कहा? जो उनसे जंग हार गए थे. उन्हें एलेक्जेंडर द ग्रेट कहा जाता है. देश के साथ बड़ा धोखा हुआ है. फिर भी इतिहासकार मौन साधे हुए हैं. क्योंकि अगर सच सामने आता तो समाज एक बार फिर उठ खड़ा होता.’ योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, स्कूलों के अभाव में बाबा लोग अपने मन से कुछ भी गढ़ देते हैं. ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है. चंद्रगुप्त और एलेक्जेंडर तो कभी लड़े ही नहीं थे. उनके बीच कोई जंग नहीं थी.’
एक नजर इधर भी…
