वैष्णो देवी में हादसे के बाद अहम फैसला, अब सिर्फ इन्हें मिलेगी माता के दर्शन करने की इजाजत

अपना एनसीआर

नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के मंदिर में हुए भगदड़ को लेकर रविवार को बुलाई बैठक में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Vaishno Devi Shrine Board) ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत अब श्रद्धालु को माता के दर्शन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Booking) करना पड़ेगा, क्योंकि पर्ची सिस्टम को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है.ऑफलाइन पर्ची सिस्टम को बंद कर दिया गया है. यात्रियों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए रेडियो तरंगों पर आधारित आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने समेत भीड़ प्रबंधन के अन्य उपाय किए जाएंगे.

श्री माता वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ से हुए हादसे के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए.राजभवन में हुई विशेष बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को तत्काल सभी फैसलों पर अमल के निर्देश दिए गए.

बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सौ फीसदी ऑनलाइन बुकिंग से यात्रा, यात्रा मार्ग खासकर भवन क्षेत्र में भीड़ न होने देने और भवन पर प्रवेश व श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए अलग-अलग रास्तों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बोर्ड के अध्यक्ष उपराज्यपाल ने कहा कि आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम को फौरन प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने को भी कहा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *