Weather Forecast Updates:राजधानी दिल्ली में पहाड़ी इलाके से आने वाली बर्फीली हवाओं के दौर के बीच आज से लोगों को कड़ाके की सर्दी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शीतलहर का दौर खत्म होगा साथ ही बारिश की संभावना भी है. हालांकि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है बता दें कि वहीं 4 और 5 जनवरी को बारिश की भी संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं भी शीत लहर नहीं चलेगी, उन्होंने कहा कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं.
हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान
मौसम विभाग ने कहा है कि पांच से सात जनवरी के बीच दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है वहीं उत्तर भारत को 3 जनवरी के बाद शीतलहर से मामूली राहत मिल सकती है, हालांकि न्यूनतम तापमान फिलहाल 4 डिग्री सेल्सियस के आप-पास रहने की संभावना है.
5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी हिमपात होगा ओलावृष्टि होने की भी संभावना है राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर में 4 से 6 जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
