इस गांव में आजतक नहीं पहुंची पुलिस, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/रामपुर: अगर आप से कहा जाए कि, देश में एक ऐसा भी गांव है जहां आजतक पुलिस नहीं पहुंची है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. और आपसे ये भी कहा जाए कि, उस गांव से आजतक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है तो आप दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे.

आजादी से बाद अबतक नहीं पहुंची पुलिस
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक गांव है अलीपुरा, इस गांव में आजादी के बाद से आजतक पुलिस ही नहीं आई है. और इस गांव में आजतक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है. अगर कोई वारदात होती भी है तो गांव वाले आपस में मिलकर सुलझा लेते हैं रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते.

इस बार भी दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट
अलीपुर गांव में वैसे तो कोई वारदात होती ही नहीं है. लेकिन गुरूवार को गांव में बाहर से कुछ चोर घुस आए और कई गाय-भैस चुराकर ले जाने लगे. गांव वालों ने चोरों को दौड़ा-दौड़ाकर भगा दिया. लेकिन इस घटना की भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. गांव वालों का कहना है कि, इससे गांव की गरिमा को ठेस पहुंचेगी.

भाईचारे की मिसाल है ये गांव
रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र का ये अलीपुर गांव भाईचारे की बड़ी मिसाल है. क्योंकि, इस गांव में सभी जाति-समुदाय के लोग रहते हैं. वैसे तो ये मुस्लिम बहुल इस गांव है. लेकिन मुस्लिमों के अलावा सिख और जाट परिवार भी बड़े प्रेम भाव से रहते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *