Live loksabha election 4th phase: चौथे चरण में 64 प्रतिशत मतदान

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में मतदान शांति पूर्ण संपन्न होने के बाद चौथे चरण के मतदान शुरू हो गए हैं. आज प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

LIVE अपडेट्स

यूपी में 11 बजे तक 13 सीटों पर वोटिंग प्रतिशत
कन्नौज = 18.34% मतदान
अकबरपुर= 19.50% मतदान
जालौन= 19.06% मतदान
झाँसी= 25.00% मतदान
हमीरपुर= 22.62% मतदान
शाहजहांपुर= 21.83% मतदान
खीरी= 23.50% मतदान
हरदोई = 22.10% मतदान
मिश्रिख = 21.40% मतदान
उन्नाव= 21.83% मतदान
फर्रूखाबाद = 21.71% मतदान
इटावा= 18.06% मतदान
कानपुर = 19.70% मतदान

9: 10 बजे: 9 बजे तक यूपी में करीब 10% मतदान दर्ज

8.37 बजे : कन्नौज लोकसभा सीट पर दलित वोटर को मतदान करने से रोका गया. बूथ नंबर 462 का है मामला.

8: 10 बजे : कन्नोज और इटावा में EVM खराब होने से कुछ जगह मतदान रुका

कन्नोज और इटावा में EVM खराब होने से कुछ जगह मतदान रुका

ईवीएम में कैद होगी 145 उम्मीदवारों की किस्मत
इलेक्शन वॉच के मुताबिक 13 सीटों पर करीब 152 प्रत्याशी हैं, जिसमें से 145 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है, 145 उम्मीदवारों में से 57 उम्मीदवार करोड़पति हैं, बीजेपी के 100 प्रतिशत, कांग्रेस के 92 प्रतिशत, बसपा-सपा के 86 प्रतिशत, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के 88 प्रतिशत, निर्दलीय 19 प्रतिशत उम्मीदवार करोडपति है.

करोड़पति प्रत्याशियों की है भरमार
झांसी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा अधिकतम सम्पत्ति वाले स्थान पर पहले नम्बर पर है, जिनकी सम्पत्ति 124 करोड से अधिक हैं. उन्नाव से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनु टण्डन दूसरे स्थान पर है जिनकी सम्पत्ति 81 करोड से अधिक है. तीसरे नम्बर कानपुर संसदीय क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार बलवीर सिंह चंदेल 66 करोड से अधिक है.

बीजेपी के 58 फीसदी उम्मीदावर हैं दागी
एडीआर की जांच के मुताबिक 145 उम्मीदवारों में से 31 (21 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये है जिनमें से 26 उम्मीदवारों (18 प्रतिशत) ने अपने ऊपर गम्भीर आपराधिक मामले घोषित किये है. स्वतंत्र उम्मीदवारों में 7 प्रतिशत, 58 प्रतिशत भारतीय जनता, 17 प्रतिशत कांग्रेस, 38 प्रतिशत प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी, 33 प्रतिशत बीएसपी, 43 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने ऊपर गम्भीर आपराधिक मामले घोषित किये है.

संपत्ति मात्र 40 हजार रुपए
वहीं सबसे कम सम्पत्ति वाले उम्मीदवारों में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की वंदना गुप्ता जो की खीरी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार है उनकी कुल सम्पत्ति मात्र 17000 रूपये है, हरदोई संसदीय क्षेत्र निर्दलीय से भैया लाल जिनकी सम्पत्ति कुल 20500 है, तीसरे नम्बर पर मिश्रिख संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल के नरेन्द्र कुमार है जिनकी सम्पत्ति 40000 रूपये है.

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें अपना उत्तर प्रदेश WhatsApp अपडेट्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *