ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है. आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं. 29 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

मेष: आज आपका मनोबल बढ़ेगा. समाज में आपकी एक नई पहचान बनेगी. कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी. सफलता की सीढ़ी चढ़ने में आप कामियाब रहोगे.

वृषभ: आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आपके द्वारा सोचा गया हर कार्य बहुत जल्द पूरा होने वाला है. आपका समाज में मान बढ़ने वाला है. परिवार में आपकी बोतों से लोग प्रसन्न रहने वाले हैं.

मिथुन: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अचानक से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आपका सभी का पूरा होगा. परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे.

कर्क: आज का दिन धन लाभ के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको किसी भी तरह के मौके को यूं गवाना नहीं है, वरना नुकसान हो सकता है. आपका दिन बेहद अच्छा रहने वाला है.

सिंह: आज का दिन व्यापारियों के लिए तो बेहद अच्छा रहने वाला है. धन की प्राप्ति के साथ-साथ आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों को लाभ होने का योग है.

कन्या: आज आपका सोचा हुआ कार्य जरूर पूरा होगा. आपको शुभ परिणाम भी हासिल होंगे. आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी.

तुला: आज नौकरीक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है. आपको धन लाभ होने के कई नए मौके मिलेंगे.

वृश्चिक: आज भाग्य आपका साथ देगा. आपके अच्छे दिनों की शुरूआत होने वाली है. धर्मिल स्थल की यात्रा का योग बन रहा है. अपनी वाणी और गुस्से पर काबू बरतें.

धनु: आज अपने स्वास्थय का ध्यान रखें. आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. आपकोे धन संबंधित लाभ होने का योग बन रहा है.

मकर: आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न लें. आपके सभी काम पूरे होंगे. कार्यों में तरक्की हासिल होने के नए मौके मिलेंगे.

कुंभ: आज का दिन मंगलमय बीतेगा. आपको अपने जीवनसाथी सहयोग मिलेगा. नौकरीक्षेत्र में आपको लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. समाज में आपका मान बढ़ेगा.

मीन: आज आपको धन लाभ हो सकता है. आपको शुभ सूचना मिल सकती है. आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बीताएंगे, जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
