UP Elections 2022: काशी से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कांग्रेस (Congress) अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने की जद्दोजहद में लगी हुई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इसी को लेकर अपने पांच दिवसीय दौरे के बाद 9 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करने को हरी झंडी दिखाई है. इसकी शुरुआत प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कर सकती हैं. खबरों की मानें तो कांग्रेस लगभग 12000 किलोमीटर की यात्रा करने जा रही है.

अपने पांच दिवसीय यूपी के दौरे में प्रियंका गांधी तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रही हैं. सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी कार्यकर्ताओं नेताओं और तमाम लोगों से विचार-विमर्श कर रही हैं. अपने पांच दिवसीय दौरे के बाद प्रियंका गांधी 9 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कर सकती हैं. खबरों की मानें तो लगभग 12000 किलोमीटर की यात्रा कांग्रेस करने जा रही है. प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए लोगों से संवाद की भी कोशिश रहेगी. 12000 किलोमीटर के इस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाराणसी के अलावा मेरठ, गाजियाबाद जैसे शहरों की यात्रा में भी शामिल हो सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः- अमित शाह ने तैयार किया यूपी 2022 फतेह का फॉर्मूला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि 9 अक्टूबर से प्रियंका गांधी काशी से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी. गांव कस्बों से होती हुई प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा लोगों की नब्ज टटोलेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के पांच महत्वपूर्ण इलाकों से प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा.

ये भी पढ़ेंः- NHM UP Application 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 5000 पदों के लिए करें आवेदन, आज है आखिरी दिन

5 जगहों पर कांग्रेस के 5 बड़े नेता इस प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. पांचों जगहों से यह यात्रा 12000 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस 12000 किलोमीटर के सफर में लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझने और विधानसभा चुनावों से टिकटों के वितरण को लेकर के भी लोगों से फीड बैक लिया जाएगा. प्रतिज्ञा यात्रा का रोड मैप लगभग तैयार हो चुका है और 9 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *