NHM UP Application 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 5000 पदों के लिए करें आवेदन, आज है आखिरी दिन

अपना एनसीआर जॉब्स/एजुकेशन

 नई दिल्ली (NHM UP Application 2021). राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (UP ANM Recruitment 2021) ने एएनएम के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 15 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि आज है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आज यानी 30 सितंबर 2021 रात 12 बजे से पहले तक आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

कुल 5000 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह इन पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा उसे रद्द भी किया जा सकता है.

NHM UP Application 2021: इतनें पदों को किया गया है आरक्षित
सामान्य वर्ग – 2484
ओबीसी वर्ग  – 1381
एससी वर्ग – 1066
एसटी वर्ग – 69
ईडब्ल्यूएस – 463

ये भी पढ़ेंः- अमित शाह ने तैयार किया यूपी 2022 फतेह का फॉर्मूला

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

NHM UP Application 2021: इतना मिलेगा मानदेय
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12,128 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी.

यहां देखें Notification

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *