वो शख्स जो पुलिस के सामने भी नहीं लगाता हेलमेट, पुलिस भी नहीं काटती चालान

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद देश भर से चालान के मामले सामने आ रहे है, वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो बिना हेलमेट का बाइक चलाता है, पुलिस के सामने बाइक दौड़ाता है मगर पुलिस उसका चालान नही करती.खबर गुजरात से है. यहां सरकार ने नए नियमों के मुकाबले चालान दरों में भले ही कटौती की है मगर इस शख्स से पुलिस चालान नहीं वसूलती

सिर बड़ा है जाकिर का

गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में रहने वाले जाकिर मेमन कभी हेलमेट नही लगाते, क्योंकि उनके सिर के साइज का कोई हेलमेट ही बाजार में उपलब्ध नहीं है. जाकिर के पास गाड़ी से संबंधित सभी कागजात मौजूद है लेकिन उनके पास हेलमेट नहीं है. लिहाजा पुलिस भी उनपर जुर्माना नहीं लगाती

एक बार फंस चुके हैं जाकिर

एक बार बिना हेलमेट के सवारी कर रहे थे, इस बीच पुलिस ने रोक लिया, उनके पास कागत थे मगर हेलमेट नहीं था. पुलिस ने उसे जुर्माना भरने को कहा. लेकिन जाकिर ने जब पुलिस को अपनी समस्या बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई.

नहीं मिलता उनके साइज का हेलमेट

जाकिर ने पुलिस से कहा कि उसने शहर की हर दुकान पर हेलमेट खोजा लेकिन उसे ऐसा कोई हेलमेट कोई नहीं मिला जो उसके सिर में आ जाए. जाकिर का कहना है कि मैं कानून की इज्जत करने वाला शख्स हूं. मैं भी हेलमेट पहनना चाहता हूं लेकिन मुझे ऐसा हेलमेट मिलता ही नहीं, जो सिर में ठीक से फिट हो सके.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *