केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा- ‘मुस्लिमों के पूर्वज हैं भगवान राम’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. 5 मार्च को बागपत में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सत्यपाल सिंह ने भगवान राम को मुस्लिमों का पूर्वज बताया. एक सभा को संबोधित करते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि राम मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों से जुड़ा मुद्दा है.

मुट्ठी भर लोग रहे हैं राम मंदिर का विरोध
सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूरे भारत के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं, लेकिन महज मुट्ठी भर लोग इसका विरोध कर रहे हैं. बता दें कि सत्यपाल सिंह का बयान ऐसे समय में आया है, जब सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर मामले पर मध्यस्ता पर सुनवाई करने वाला है.

गठबंधन पर किया तंज
सत्यपाल सिंह ने लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में बने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जो यह कर रहे हैं, उनका अस्तित्व वाकई खतरे में हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का गठबंधन, कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा जैसा है. इस गठबंधन में शामिल लोग चोर-चोर मौसेरे भाई हैं. अपना अस्तित्व बचाने न के लिए ये लोग दौड़ रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *