नोएडा में इस वजह से एक दिन में ही कटे 250 चालान, आप भी रहें सावधान

अपना एनसीआर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

नोएडा: एक दिन में 250 चालान वो भी केवल वजह से, जी हां ऐसा ही हुआ है नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जहां एक ही दिन में करीब 250 दोपहिया वाहनों के चालान कटे हैं. वहीं लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ भी कर रहे हैं.।

वजह से कटे चालान
दरअसल, जिला पुलिस ने नोएडा में ऑपरेशन क्लीन चलाया. इस आपरेशन के तहत उन गाड़ियों के चालान काटे गिए जिन पर जातिवादी या आक्रामक बातें लिखी थीं. नोएडा एनसीआर में गाड़ियो पर जातियों के नाम लिखकर चलने का चलन चल रहा है. इसी सिलसिले पुलिस ने अभियान चलाया जिसमें शहरी इलाके में 100 और ग्रामीण इलाकों में करीब 33 वाहनों पर जातिवदी टिप्पणी लिखी थीं. वहीं 91 चालान आक्रामक टिप्पणी के चलते काटे गए. इनमें शहरी क्षेत्रों में 78 और ग्रामीण इलाकों में करीब 13 लोगों के चालान काटे गए. वहीं 56चालान ऐसे लोगों के वाहनों के भी काटे गए जिन्होंने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई.

एसएसपी कहिन
गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभवकृष्णा ने इस बारे में कहा कि, जातिसूचक शब्दों या नंबर प्लेट पर आक्रामक टिप्पणी लिखने के तरीके और अभ्यास को हतोत्साहित करने की आवश्यकता है. इस तरह की चीजों से लोगों में अुरक्षा की भावना पैदा होती है इसलिए हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *