शिकार कर रहे एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा गिरफ्तार

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

बहराइच : मशहूर गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि रंधावा के खिलाफ वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कर लिया और फिलहाल उन्हें जेल भी भेज दिया है. गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा और उनके साथी महेश वीराजदार को कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज से बुधवार की सुबह पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि वन अधिकारी देर रात मोतीपुर रेंज में गश्त पर थे तभी इसी वक्त उन्होंने दोनों को आरोपी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

कौन है ज्योति सिंह रंधावा
ज्योति सिंह रंधावा बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं. फील्ड डॉयरेक्टर रमेश पांडेय ने इस गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि “रंधावा यहां शूकर और सांभर का शिकार करने आए थे. इनके पास से चीतल की खाल, एक राइफल और कैपर गाड़ी भी बरामद की गयी है.” आपको बता दें कि रंधावा के साथी महेश वीराजदार आर्मी कैप्टन रह चुके हैं और महाराष्ट्र रे रोला के रहने वाले हैं.

लखमीपुर हाईवे पर है फॉर्म हाउस
नानपारा-लखीमपुर हाईवे से सटे खड़िया गांव में ज्योति सिंह रंधावा का फार्महाउस है जहां वो हमेशा ही आते रहते हैं. इस दौरान वे अपने साथियों के साथ फार्महाउस में ठहरते हैं. मंगलवार को वह यहां पहुंचे रंधावा अपने साथी महेश विराजदर के साथ बुधवार की सुबह शिकार के लिए निजी गाड़ी से कतर्निया जंगल में निकले थे.

मोतीपुर रेंज के बीट नंबर 29 से सुबह करीब 8.30 बजे शिकार करके अपने फार्म हाउस की तरफा आ रहे थे कि इसी दौरान खपरिया वन चौकी पर तैनात वनकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक लिया और बिना समय गंवाए एसपीटीएफ फोर्स को खबर कर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रंधावा की गाड़ी की तलाशी ली और ज्योति को हिरासत में लेकर मोतीपुर रेंज ऑफिस में पूछताछ भी की.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *