नई दिल्ली: 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. पीएम को जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह का नाम दिया है. वहीं पीएम मोदी अपना जन्मदिन अपने राजय गुजरात में मनाएंगे और इसलिए वो रात को 11 बजे ही गुजरात पहुंच गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अपने जन्मदिन को लिए पीएम मोदी का जो प्लान है वो इस तरह है.
पीएम का जन्मदिन पर प्लान
रात 11 बजे पीएम गुजरात पहुंचे
सुबह 6 से 7 बजे के बीच मां से मुलाकात
पीएम मोदी सुबह 8 बजे केवड़िया पहुंचेंगे
नर्मदा बांध का जायजा लेंगे
9.30 बजे पीएम का नर्मदा पूजन का प्रोग्राम है
10 बजे पीएम मोदी गरुड़ेश्वर दत्त मंदिर में पूजा करेंगे
सरोबर बांध ने छुआ ऐतिहासिक जलस्तर
दरअसल, बरसात के पानी और बाढ़ की वजह से सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 137.58 मीटर तक पहुंच गया है. इससे नर्मदा और सरदार सरोवर की छटा अलग ही प्रीत हो रही है. पानी से लवालव जो मनोहर दृश्य दिखाई दे रहा है वो दिल को छूने वाला है.
आप भी दे सकते हैं पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
17 सितंबर 1950 को जन्मे पीएम मोदी का सोमवार को 69 वां जन्मदिन है. इस मौके पर हर किसी की ख्वाहिश पीएम तक अपना संदेश पहुंचाने की है. अगर आप भी पीएम मोदी तक अपना संदेश पहुंचाना चाहते हैं तो इस तरह से संपर्क कर सकते हैं और बधाई दे सकते हैं.
सोशल मीडिया के जरिए भेजें संदेश
तकनीकी के इस युग ने लोगों को बीच की दूरियों को बहुत कम कर दिया है. घर बैठे एक मैसेज से किसी को भी अपना संदेश भेजा जा सकता है. तो पीएम मोदी को संदेश देने के लिए सोशल मीडिया का भी बखूबी इस्तेमाल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट https://www.facebook.com/narendramodi पर जाकर आप अपना मैसेज दे सकते हैं.
दूसरा तरीका- पीएम मोदी सोशल मीडिया पर लोगों की पहली पसंद हैं. पीएम मोदी खुद भी ट्वीटर पर एक्टिव रहते हैं. और लोगों को रिप्लाई भी देते हैं ऐसे में https://twitter.com/narendramodi या @narendramodi @PMOIndia पर भी अपना शुभकामना संदेश दे सकते हैं इसके अलावा गूगल प्लस और यूटयूब के जरिए भी आप पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर विश कर सकते हैं.
ईमेल से भी दे सकते हैं बधाई
जनता से जुड़ने और लोगों से बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने खास तौर पर एक अकांउट बनाया हुआ है. आप पीएम मोदी तक अपना संदेश ईमेल के जरिए connect@mygov.nic.in पर भी भेज सकते हैं.
पत्र लिखकर पहुंचा सकते हैं अपना संदेश
उपर दिए गए बाकी तरीकों के अलावा जो अन्य सरल औऱ सहज तरीका है वो है पत्र. अपने पीएम को आप पत्र लिखकर भी संदेश पहुंचा सकते हैं. प्रधानमंत्री के वेब सूचना प्रबंधक, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल नई दिल्ली के पते पर पत्र लिखकर आप अपना संदेश पीएम मोदी तक पहुंचा सकते हैं. और इशके अलावा फैक्स भी कर सकते हैं.
सीधा पीएम तक ऐसे पहुंचेगा आपका पत्र
अगर आफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Http://pmindia.gov.in के जरिए पत्र लिखते हैं तो इस पत्र को उनके अधिकारिक आवास 7- रेसकोर्स, नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं ये पत्र सीधा पीएम मोदी तक आसानी से पहुंच जाएगा.
ई-पोर्टल के जरिए पीएम को दें शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जुड़े रहने के लिए ई-गवर्नेंस की शुरुआत कर रखी है. वैसे तो ये शिकायत निवारण के लिए है लेकिन http://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx MyGov.in पर आप शिकायत और शुभकामनाए आसानी से पहुंचा सकते हैं.
फोन के जरिए कहें अपने ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मन की बात कहने के लिए आप फोन के जरिए भी जुड़ सकते हैं. इसके लिए आप PMO की वेबसाइट पर जाकर वहां से संपर्क नंबर और हेल्पलाइन नंबर के जरिए पीएमम से अपनी बात कह सकते हैं पीएमओ की जो हेल्पलाइन है उसका नंबर है 1800110031.
