गर्मियां आई और नारियल पानी साथ लायी. जी हाँ चिलचिलाती गर्मी मे नारियल पानी पीना किसे पसंद नहीं होता. गर्मियों में डॉक्टर्स भी अपने शरीर को तरल रखने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह देते है. अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत नारियल पानी पी कर करते है, तो इसके ढेर सारे फायदे ये न सिर्फ आपकी बॉडी को तरल करता है. बल्कि मॉर्निंग मे पीने से ये दिन भर के लिए एनर्जी भी देता है. जिसमे की इसका सबसे बड़ा फायदा ये गर्मी मे आपकी बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है.
आपको बता दे कि कई लोग नारियल पानी का उपयोग अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी करते है. नारियल पानी मे कुछ ऐसी चीज़े पायी जाती है. जिसकी आपकी बॉडी को सबसे ज्यादा जरुरत होती है. बता दे नारियल पानी मे 200 मिलीलीटर या उससे ज्यादा भी पानी होता है. नारियल पानी की सबसे बड़ी खासियत ये भी है, कि ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक है. बता दे नारियल पानी में अमीनो-एसिड,.एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन,सीएंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स के गुण भी पाए जाते है. नारियल पानी मे कार्बोहाइड्रेट कि मात्रा भी अच्छी पायी जाती है. जोकि आपकी एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है.
लगातार 9 से 10 घंटे ऑफिस में बैठना आपको बीमार, बहुत ज्यादा बीमार कर सकता है
डिहाइड्रेशनको रखे कोसों दूर
नारियल पानी के अंदर कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा मे पाया जाता है, ये आपकी बॉडी मे एनर्जी को बनाये रखने का काम करता है. साथ ही ये पेट में होने वाली अन्य बीमारियों को भी कोसों दूर रखता है. नारियल के पानी मे नींबू का रस मिलाकर पीने से बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है .
हाई ब्लडप्रेशर को करे कंट्रोल
नारियल पानी का यूज हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी किया जाता है. इसमें विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. जोकि ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल करने मे काफी सहायक होता है.
वजन कम करने में नारियल पानी का योगदान
सुबह-सुबह एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. नारियल पानी के अंदर काफी कम मात्रा मे कैलोरी पायी जाती है, और ये एक लिक्विड ड्रिंक है. जो वजन को कम करने के लिए भी काफी सहायक है. नारियल पानी मे कई प्रकार के बायोएक्टिव एंजाइम भी पाए जाते है.
सिरदर्द को भी करेगा दूर
ज्यादातर सिरदर्द या माइग्रेन जैसी समस्याएं डिहाईड्रेशन के कारण होती है. इस समय नारियल पानी न सिर्फ बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स मात्रा को लेवल मे रखता हैं बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है. नारियल पानी के अंदर मैग्नीशियम भी सही स्तर पर पाया जाता है. जिन लोगों को सिर दर्द की शिकायत ज्यादा रहती है. उनके अंदर मैग्नीशियम का लेवल काफी कम मात्रा मे पाया जाता है. ऐसे में नारियल पानी का सेवन न सिर्फ बॉडी में मैग्नीशियम को सुधारने का काम करता है, बल्कि इससे सिर दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है.
