नई दिल्ली: चीन के मामले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए देश को भरोसा दिलाया कि, हम झुकने वाले नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम मुद्दों पर अपनी बात देश के सामने रखी.
हम दवाब में नहीं आएंगे- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत किसी भी बाहरी देश के दबाव में नहीं आने वाला है. अपने देश की रक्षा के लिए जो भी जरुरी होगा वो कदम उठाया जाएगा. हमारे सैनिक वीरगति को प्राप्त होने से पहले भारत माता की तरफ आंख उठाने वाले को जीवनभर का सबक सिखा कर गए हैं हमारे 20 जांबाज शहीद हुए हैं लेकिन जिसने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था उसे सबक सिखाकर गए हैं.
सेना को दे दी है छूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कोई भी हमारी एख इंच जमीन की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता क्योंकि, आज हमारे पास कपैबिलिटी है आज देश की सेनाएं हर सेक्टर में एक साथ मूव करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. और इन हालात में हमने अपनी सेना को अपने स्तर पर कार्रवाई के लिए छूट दे दी है. राजनयिक माध्यमों से भी चीन को अपनी बात साफ तौर पर समझा दी है भारत शांति और दोस्ती चाहता है. लेकिन संप्रभुता की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है प्राथमिकता है.
और क्या बोले पीएम…
बीते सालों में देश ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए, बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट को प्राथमिकता दी है. हमारी सेनाओं की दूसरी आवश्यकताओं, जैसे Fighter Planes, आधुनिक हेलीकॉप्टर, मिसाइल डिफेंस सिस्टम आदि पर भी हमने बल दिया है. नए बने हुए इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से खासकर LAC में अब हमारी पेट्रोलिंग की Capacity भी बढ़ गई है. पेट्रोलिंग बढ़ने की वजह से अब सतर्कता बढ़ी है और LAC पर हो रही गतिविधियों के बारे में भी समय पर पता चलता है. जिन क्षेत्रों पर पहले बहुत नजर नहीं रहती थी, अब वहां भी हमारे जवान, अच्छी तरह से monitor कर पा रहे हैं, respond कर पा रहे हैं. अब तक जिनको कोई पूछता नहीं था, कोई रोकता-टोकता नहीं था, अब हमारे जवान डगर-डगर पर उन्हें रोकते हैं, टोकते हैं तो तनाव बढ़ता है.
