ममता, माया मिला रहे थे हां में हैं, सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक में दागे सवाल तो सब सन्न!

होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लद्दाख में भारत और चीन के बीच हालात के मद्देनजर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वैसे तो सभी दलों ने सरकार का समर्थन किया. सभी दलों ने एक सुर में कहा भी कि, देश और सेना के मसले पर वो सरकार के साथ हैं. वहीं मायावती, ममता बनर्जी, बीजेडी, नवीन पटनायक, नीतीश कुमार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जब सरकार की हां में हां मिला रहे थे तब सूत्र  बताते हैं कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सवालों ने सर्वदलीय बैठक में सभी को सन्न कर दिया.

सोनिया गांधी के सवाल

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरे हालात पर सरकार को घेरते हुए एक के बाद एक कई सवाल दागे, सोनिया गांधी ने सरकार से कहा कि, घटना को इतना समय गुजर जाने के बाद भी इस संकट में तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं  के बारे में देश को अंधेरे में रखा गया. सोनिया गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि,

1- सरकार बताए कि, चीन की सेना ने लद्दाख में किस तारीख को घुसपैठ की थी ?

2- सरकार को इस घटना की जानकारी कब हुई ?

3- क्या सरकार को नियमित रूप से देश की सीमाओं की सैटेलाइट तस्वीरें नहीं मिलती ?

4- क्या हमारी खुफिया एजेंसियों ने सरकार को सही जानकारी नहीं दी ?

5- क्या सेना की इंटेलिजेंस ने LAC पर चीनी कब्जे और चीनी सेना की घुसपैठ के बारे में नहीं बताया ?

6- चीनी नेतृत्व को राजनीति स्तर पर क्या जवाब दिया गया ?

7- मेरे विचार से ये बैठक घुसपैठ की खबर के फौरन बाद बुलानी चाहिए थी

8- मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि, देश के साथ जानकारी साझा करें

कौन क्या-क्या बोला ?

20 दलों की सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी इस बैठक के दौरान मायावती ने कहा कि, वो सरकार के साथ हैं ये वक्त सियासत का नहीं है.

हम सरकार के साथ खड़े हैं हम चीन के आगे सिर नहीं झुकाएंगे- ममता बनर्जी

सैनिकों के पास हथियार थे या नहीं ये अंतरराष्ट्रीय समझौते के आधार पर तय किए जाते हैं, पंचशील समझौते का पालन किया जाना चाहिए- शरद पवार

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि, कश्मीर पर पीएम मोदी की स्पष्टता से चीन खीझ गया है

भारत शांति चाहता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, हम कमजोर हैं चीन की फितरत ही धोखा देना- उद्धव ठाकरे

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *