पीएम मोदी के गोद लिये गांव में लगे पोस्टर हो रहे VIRAL, लिखा चोर का आना मना है

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : वाराणसी में आखिरी चरण में 19 मई को चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले ही यहां सियासी माहौल गरम हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव ककरहिया में लगा पोस्टर चर्चा का केंद्र बना है

चोरों का आना वर्जित

दरअसल, ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह ‘यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित’ लिखा पोस्टर चस्पा किया है. गांव में रहने वाले भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2017 को ककहरिया गांव गोद लिया था. उनके गांव गोद लेने से यहां की तस्वीर बदल गई. गांव में काफी विकास कार्य कराए गए. केंद्र सरकार के कई मंत्रियों का यहां आना-जाना लगा रहा.

पीएम मोदी ने बदली गांव की तस्वीर

गांव वालों का कहना है इससे पहले जो भी सांसद व विधायक जीत कर आता था वह हमारे गांव को विकास को दरकिनार कर देता था, लेकिन मोदी ने गांव का कायाकल्प कर दिया. गांव में बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक हुई है. लोगों को भरपूर बिजली व पानी मिलने लगा.

पीएम को चोर कहना गलत

गांव वालों ने राफेल मुद्दे पर पीएम को चोर शब्द से संबोधित करने को गलत माना है, ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री को चोर कहकर संबोधित करने वालों ने पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. ऐसे लोगों का हमारे गांव में कदम नहीं पड़े इसलिए ऐसे पोस्टर लगाए हैं. गांवों के लोगों द्वारा किए जा रहे इस तरह के विरोध प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *