मुजफ्फरनगर: चौधरी अजीत सिंह के बेटे और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठीचार्ज और किसान बिल के विरोध में मुजफ्फरनगर में 8 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई हैं. ‘लोकतंत्र बचाओ’ नाम की ये रैला महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कालिज में आयोजित की गई है.इस महारैली में तमाम दिग्गजों के शामिल होने की खबर है.इस महारैली में तमाम खाप के चौधरी भी शिरकत करेंगे.वहीं हरियाणा के किसान भी इस महापंचायत का हिस्सा बनेंगे ।
सपा कांग्रेस ने भी दिया समर्थन
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के बाद हो रही इस रैली को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है. सपा-कांग्रेस के तमाम नेता भी इसमें शामिल होंगे. सपा की ओर से धर्मेंद्र यादव कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र हुड्डा के अलावा अभय सिंह चौटाला भी इस पंचायत में शामिल होंगे. राजस्थान विधानसभा और किसान यूनियन से राकेश टिकैत भी शामिल होने क खबर है. जेडीएस के सांसद परवाल रेवन्ना भी इस महापंचायत में शिरकत करेंगे.
हाथरस में हुआ था लाठीचार्ज
दरअसल, जयंत चौधरी पर हाथरस दौरे के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. जयंत जब गुड़िया के परिवार से मिलने हाथरस गए थे. और जिस दौरान वो मीडिया से बात कर रहे थे तभी पुलिस ने पीछे से लाठीचार्ज कर दिया.
