अयोध्या : अयोध्या मामले (Ayodhya Dispute) में सर्वोच्च न्यायलय (Supreme Court) का फैसला आने के बाद राम मंदिर (Ram mandir) के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है. अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धलुओं को भोजन कराने के लिए राम रसोई की शुरुआत की गई है. अयोध्या स्थित राम मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई राम रसोई में रोजाना रामलाल के दर्शन के लिए आने वाले लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं को फ्री में भोजन मिलेगा.
मुख्य पुजारी ने ली रामलाल की अनुमति
इस रसोई की शुरुआत करने से पहले रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया और रामलाल की इजाजत के बाद राम रसोई का संचालन शुरू किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने बताया कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले सभी चावल कैमूर (बिहार) के मोकरी गांव से मंगवाया गया है. उन्होंने कहा कि रामलला के आशीर्वाद से यह रसोई सदा चलती रहेगी और भक्तों की सेवा करती रहेगी.
ना तो मैं अयोध्या गया, ना मंदिर तुड़वाया, ना मस्जिद बनवाई- बाबर
सैकड़ों लोगों को कराया जाएगा भोजन
कुणाल ने कहा कि इस रसोई में रोजाना 200 से 500 लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि राम रसोई में बिहार और दक्षिण भारतीय कुक को व्यंजन तैयार के लिए खास तौर पर बुलाया गया है. यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन कराने की व्यवस्था की गई है. रसोई के व्यवस्थापक ने कहा कि जैसे-जैसे राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा रसोई का विस्तार किया जाएगा.
Apnauttarpradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अयोध्या से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
