दीपिका के वेडिंग स्टाइल से इंप्रेस हुईं देसी गर्ल, जोधपुर में करेंगी शाही शादी

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुबंई: दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब सभी को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर अमेरिकन सिंगर निक जोनास की शादी का इंतजार हैं. ये दोनों भी बहुत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी का जश्‍न 30 नवंबर से 2 दिसंबर तब चलने वाला है. जिसको लेकर पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हैं.

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए विदेश में नहीं बल्कि देश में ही एक खूबसूरत जगह चुन ली है. दोनों की शादी जोधुपर के आलीशान ताज उमैद भवन में होगी. जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा निक के माता-पिता के साथ जोधुपर गई औऱ शादी की तैयारियों का जायजा लिया. हालांकि दोनों में से किसी ने भी शादी की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है.

देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर राजस्थान के जोधपुर के एक महल में शाही आंदाज में शादी करेंगे. वहीं शादी के ऐसे वेन्यू को देखने के बाद कह सकते है कि सभी के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा दुल्हन के लिबास में किसी महारानी से कम दिखाई नहीं देंगी. दोनों की फैमिली इन दिनों रॉयल वेडिंग की तैयारियां कर रही है.

ये भी पढ़ें : विदेशी स्टार की दुल्हनियां बनेंगी देसी गर्ल प्रियंका, इस दिन होगी शादी

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर कहा कि जोधपुर उनका बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए सारी दुनिया छोड़कर यहां आई हैं. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं. इसके साथ ही इस वेन्यू की काफी सारी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *