घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश

अपना बुलंदशहर अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : छतारी थाना पुलिस ने बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा. आरोपी पुलिस (UP Police) की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी के भागे हुए साथी की तलाश में जुट गई है, जिसकी जल्द ही तलाश कर ली जाएगी.

बाइक पर सवार थे बदमाश
एसपी देहात मनीष मिश्र
ने बताया कि बुधवार दोपहर को छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक टीम के साथी कांस्टेबल जितेंद्र त्यागी, अरुण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और अलीगढ़ की तरफ से आने वाले हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में मिली स्वाट टीम को भी अपने साथ ले लिया. दोनों टीम ने गांव बुणासी के पास चेकिंग शुरू कर दी. इस दौरान अलीगढ़ की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए. जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया.

यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों का दौर जारी, अबकी बार इस परीक्षा का पेपर हुआ आउट

बदमाशों ने की भागने की कोशिश
आरोपी भागने की कोशिश करने लगे और एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग (Firing) में एक आरोपी घायल होकर गिर पड़ा. जबकि, दूसरा आरोपी भाग निकला. पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त हरीश पंडित पुत्र कालीचरन निवासी गांव सराय हर नारायणपुर थाना सासनीगेट के रूप में हुई. आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *