रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यह शादी थी उस बहन की, जिसका भाई बीते साल देश के लिये कुर्बान हुआ था. इस बहन ने एक भाई खोया तो उसकी शादी में डोली उठाने दर्जनों भाई पहुंच गए. यह भाई कोई और नहीं, बल्कि सीआरपीएफ के वर्दीधारी जवान थे. बीती रात रायबरेली (Raebareli News) के प्लीजेंट व्यू मैरिज हाल में ज्योति की शादी थी. ज्योति के भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ के जवान थे, जो बीते 5 अक्टूबर 2020 को जम्मू में एक आतंकी हमले के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे.
बहन के हाथों में मेहंदी लगते देखना, डोली चढ़ते देखना और घर से विदा होकर ससुराल जाते देखना हर भाई का अरमान होता है, मगर एक भाई की यह कसक अधूरी रह गई और वह देश की सुरक्षा की खातिर आतंकियों से लोहा लेने के दौरान कुर्बान हो गया. मगर जब उस शहीद भाई के बहन की शादी की बारी आई तो सीआरपीएफ (CRPF) के साथी जवानों ने शहीद भाई की वह कसक पूरी कर दी. शादी (Wedding) के दौरान भले ही उस बहन के पास उसका अपना भाई नहीं था, मगर भारतीय सेना के जवानों की पूरी फौज हरपल उस दुल्हन का भाई बनकर दहलीज पर खड़ी थी.
शहीद दोस्त का वादा पूरा करने बहन की शादी में पहुंची CRPF जवानों की फौज, भावुक कर देगा ये VIDEO…#रायबरेलीhttps://t.co/tk9rtvPm8Z pic.twitter.com/on7FI3HiGz
— ApnaUttarpradesh_official (@ApnaUpradesh) December 15, 2021
